अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
22-Apr-2022 07:05 AM
PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया एकबार फिर से शुरू होने जा रही है। प्रदेश के माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े 32 हजार 916 पदों पर छठे चरण की नियोजन के जरिए जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। नीतीश सरकार ने गुरुवार को कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए इस नियोजन प्रक्रिया से वंचित रहने वाले और शिक्षक अभ्यर्थियों को मौका देने का फैसला किया है।
शिक्षा विभाग के विशेष सचिव माध्यमिक मनोज कुमार की तरफ जारी आदेश के मुताबिक एसटीईटी-2011 उत्तीर्ण वैसे सभी अप्रशिक्षित अभ्यर्थी जिन्होंने सत्र 2017-19 बीएड की परीक्षा निर्धारित तारीख 26 सितम्बर 2019 तक पास कर ली हो, उन्हें छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया में शामिल किया जाता है। साथ ही एसटीईटी 2011 जिनका रिजल्ट 2013 में जारी हुआ और उन्होंने बीएड की परीक्षा 26 सितम्बर 2019 तक पास कर ली हो, उन्हें भी नियोजन प्रक्रिया में शामिल करने का फैसला लिया गया है।
आपको बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने प्रीति प्रिया ओर अन्य की तरफ से दायर याचिका पर 9 फरवरी 2022 को पारित आदेश में तय तारीख तक तक प्रशिक्षितों को छठे चरण की मौजूदा प्रक्रिया में ही शिक्षक बनने का अवसर देने को कहा था। शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट से अपील की थी कि चूंकि नियोजन की प्रक्रिया लगातार चलने वाली है और छठा चरण नियुक्ति पत्र वितरण तक पहुंच गया है, इसलिए इसे चलने दें। लेकिन कोर्ट का आदेश आने पर नियुक्ति शिड्यूल को भी स्थगित कर दिया था। अब कोर्ट के आदेश के पालन में जल्द ही नियोजन का नया शिड्यूल जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ऐसे सैकड़ों अभ्यर्थी हैं, जिन्हें इस चरण में आवेदन का अवसर मिल गया है। छठे चरण की नियुक्ति की कार्रवाई जुलाई 2019 से चल रही है।