Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
04-Apr-2023 04:54 PM
By First Bihar
SITAMADHI: बिहार के सीतामढ़ी से खबर आ रही है जहां बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से एक घर में भीषण आग लग गई. इस घटना में परिवार के इकलौते मासूम बेटा की जान चली गई.
घटना मंगलवार दोपहर के वक्त जिले के रीगा थाना क्षेत्र के सिरौली प्रथम पंचायत के वार्ड नंबर 7 स्थित जयनगर गांव की है. जहां एक फूस के घर में अचानक बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. जिसकी वजह से घर में सो रहा मासूम बच्चे की मौत हो गई. और इस हादसे में एक बाइक समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई.
वहां मौजूद लोगों के अनुसार घर के सभी सदस्य घर से बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे. इसी बीच बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक झोपड़ी जलने लगी. आग लगता देख परिजन और आसपास के लोग भी दौड़ते हुए पहुंचे. लेकिन जबतक लोग कुछ कर पाते तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया. हालांकि, विकराल आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. जब तक लोग आग पर काबू पाते, घर में रखा अनाज और कपड़े समेत सभी सामान जल कर राख हो गया.
घर के मालिक अमृत सिंह की तीन बेटियां हैं और एक ही बेटा था. उसकी इस अगलगी में मौत हो गई. अमृत सिंह मजदूरी करते हैं. ग्रमीणों ने आग लगने की सूचना स्थानीय रीगा थाना प्रभारी और फायर बिग्रेड की टीम दी. जिसके बाद सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और जैसे तैसे कर आग पर काबू पाया.