Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
04-Jan-2022 07:31 AM
PATNA : बिहार में तापमान एक बार फिर लुढ़कने के साथ ही राज्य के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. जहां सोमवार की रात हवा चलने से कनकनी बढ़ गई थी. वहीं मंगलवार यानि आज सुबह पुरे राज्य में कोहरे का असर देखने को मिला. राज्य के अधिकांश भाग में अब तक का सबसे घना कोहरा छाया है.
पटना मौसम विभाग के अनुसार फ़िलहाल पछुआ हवा की गति धीमी पड़ गई है. रवहीं सोमवार को राजधानी पटना में हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे रिकार्ड की गई. राज्य का सबसे ज्यादा ठंडा शहर फारबिसगंज रहा. वहां पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था. वहीं पटना में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. और अधिकतम तापमान अन्य शहरों की तुलना में वाल्मीकिनगर का सबसे कम रहा. यहां अधिकतम तापमान केवल 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में घना कोहरा छाया रहेगा. कोहरे के कारण ही धूप का असर धरातल तक नहीं पहुंच पा रहा है. जिससे वातावरण में गर्मी नहीं बढ़ पा रही है. सुबह वातावरण काफी ठंडा रहा. दोपहर में धूप निकली लेकिन शाम ढ़लते ही तापमान एकाएक गिर गय. सूर्यास्त के बाद इतनी तेजी से पारा गिरा कि लोगों को खुले में रहना मुश्किल हो गया. रात आठ बजे के बाद ही बाजारों एवं सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. नौ बजे तक तो शहर के सभी मुख्य बाजार खाली हो गए.