ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव

बिहार में शेल्टर होम कांड पार्ट-2 : न्याय दिलाने आ रहीं 'निर्भया' की वकील

बिहार में शेल्टर होम कांड पार्ट-2 : न्याय दिलाने आ रहीं 'निर्भया' की वकील

02-Feb-2022 09:51 AM

PATNA : पटना के गाय घाट स्थित महिला रिमांड होम में रही लड़की के वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा हुआ है. इसमें वह इस आश्रय गृह से लड़कियों की सप्लाई का आरोप लगा रही है. बता दें गायघाट रिमांड होम से निकली यूपी की लड़की ने रिमांड होम की अधीक्षक वंदना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए. लेकिन समाज कल्याण विभाग ने आरोपों को खारिज कर अधीक्षक को क्लीनचिट दे दिया.


महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी ने कहा कि समाज कल्याण विभाग ने लड़की से बिना पूछताछ किए कैसे क्लीनचिट दे दिया? अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. महिला विकास मंच ने उस लड़की को न्याय दिलाने के लिए निर्भया कांड की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा को 3 फरवरी को पटना बुलाया है.


महिला विकास मंच की ओर से डीएम को जो लिखित शिकायत दी गई है उसमें कहा गया है कि लड़की ने खुलासा किया है कि रिमांड होम की अधीक्षक वंदना गुप्ता नशीली दवा देती थी। जबरन सेक्स करने पर मजबूर किया जाता था. इस वजह से उसने कई बार सुसाइड करने की कोशिश की.


शिकायत में इस बात का भी वर्णन है कि लड़की ने यह भी कहा कि जिसको रिमांड होम से बाहर निकलना होता था. उसे दलालों को नकली पति, पिता बनाकर बेच देती है। वहां रहने वाली लड़कियों के साथ मारपीट की जाती है. यहां तक कि हत्या कर फांसी लगा इसे सुसाइड बता दिया जाता है.