ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार में शराबबंदी का माखौल उड़ा रहे पुलिसकर्मी, नशे की हालत में गिरफ्तार...

बिहार में शराबबंदी का माखौल उड़ा रहे पुलिसकर्मी, नशे की हालत में गिरफ्तार हुआ DIG का रीडर

07-Mar-2022 12:49 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH : एक तरफ जहां बिहार सरकार राज्य में शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है वहीं दूसरी तरफ कानून के रखवाले ही इसका माखौल उड़ाने में लगे हैं। हाल के दिनों में अनेकों ऐसे मामले सामने आए हैं, जब पुलिसकर्मी जाम छलकाते नजर आए। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया का है, जहां शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार पुलिसकर्मी कोई और नहीं बल्कि चंपारण रेंज के DIG प्रणव कुमार प्रवीण का रीडर देवाशीष मिश्रा है। DIG के रीडर देवाशीष मिश्रा को शराब पीकर ड्यूटी करते पकड़ा गया है। दरअसल, चंपारण रेंज के DIG प्रणव कुमार प्रवीण को रीडर के शराब पीने की सूचना मिली थी। एसपी के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने आरोपी रीडर को गिरफ्तार कर लिया।


पूरे मामले पर DIG प्रणव कुमार प्रवीण ने बताया कि रीडर देवाशीष मिश्रा के शराब पीने की सूचना मिली थी। रविवार की देर शाम जब DIG ने किसी काम के सिलसिले में रीडर को फोन किया तो वह शराब के नशे में था। जिसके बाद DIG ने बेतिया SP उपेन्द्र नाथ वर्मा को फोन कर जांच कराने का निर्देश दिया। एसपी की जांच में रीडर को शराब के नशे में पाया गया। अस्पताल में मेडिकल जांच कराए जाने के बाद शराब पीने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


DIG प्रणव कुमार प्रवीण ने पूरे मामले की जांच का निर्देश पुलिस को दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी रीडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि राज्य की सरकार शराब को लेकर इन दिनों काफी सख्त है। बड़ी संख्या में शराब पीने और बेचने वाले गिरफ्तार किए जा रहे हैं। शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए सरकार ड्रोन से लेकर हेलीकॉप्टर तक की मदद ले रही है।