Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
12-Jun-2022 05:53 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने शराब के नशे में एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर के साथ पुलिस ने साइंस कॉलेज के एक छात्र को भी नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजीव कुमार एनडीआरएफ में इंस्पेक्टर है। ब्रेथ एनालाइजर में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। दोनों को पुलिस ने पत्रकारनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात राजीव कुमार कहीं जा रहा था। इसी दौरान पत्रकारनगर थाने की पुलिस को उसपर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उसे रोक कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह एनडीआरएफ में इंस्पेक्टर है। पुलिस ने जब ब्रेथ एनालाइजर से जांच तो उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इस दौरान साइंस कॉलेज का एक छात्र भी शराब के नशे में पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ थाने ले गई।
बता दें कि अभी दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी की समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी एसके सिंघल समेत सभी वरीय अधिकारी शामिल हुए थे। समीक्षा बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि शराब पीने वाला चाहे कोई अधिकारी हो या किसी भी दल का नेता उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने अभियान चलाकर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती का निर्देश दिया था।