अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-Nov-2021 04:21 PM
PATNA : बिहार में जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम नीतीश ने एलान किया है कि बिहार में शराबबंदी की समीक्षा होगी। नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार समीक्षा करेगी। हालांकि की समीक्षा के दौरान किन बिंदुओं पर चर्चा होगी नीतीश कुमार ने यह स्पष्ट नहीं किया है। नीतीश कुमार ने इतना जरूर कहा है कि त्योहार के बाद शराबबंदी की समीक्षा की जाएगी।
आपको बता दें कि गोपालगंज और बेतिया में जहरीली शराब कांड के बाद लगातार विपक्ष की मांग कर रहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा की जाए। विपक्ष की तरफ से उठ रही मांगों के पीछे नीतीश कुमार ने यह बड़ी बात कही है। दरअसल नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर विधानसभा पहुंचे थे और यहीं पर उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही।
सीएम नीतीश ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आपको बता दें कि शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बिहार में जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं। राज्य में शराब माफिया ने अवैध तरीके से शराब बेचने का नेटवर्क खड़ा कर रखा है। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद अब तक इस पर नकेल नहीं लग पाई है।