Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार.....
24-Nov-2021 12:33 PM
भागलपुर : भागलपुर में बाइक चोरी से लोगों की नाक में दम किये शातिरों ने अब बबरगंज थाने के पुलिसकर्मियों को ही सकते में डाल दिया है. दरअसल चोरों ने थाने से ही बाइक चोरी कर डाली है. मिली जानकारी के मुताबिक 16 नवंबर की देर रात चोर बबरगंज थाना परिसर में रखी काले रंग की हीरो हांडा स्प्लेंडर बाइक चुरा भाग निकले. वह बाइक 16 अक्टूबर 2021 को आरोपित विशाल कुमार की निशानदेही पर बरामद कर थाना परिसर में रखी गई थी. चोरों ने उसी पर हाथ साफ कर लिया.
बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही रंजना कुमारी ने मोटरसाइकिल चोरी कर भागते चोर को देख शोर मचाया. मालखाना प्रभारी दारोगा सुरेंद्र प्रसाद चौधरी शोर पर बाहर निकले, पुलिस टीम बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया. वहीं बबरगंज पुलिस को चोरों ने थाने से मोटरसाइकिल चुरा खुली चुनौती दे रखी थी. पहले तो पुलिसकर्मियों ने चुपचाप चोरों का पता लगाने और मोटरसाइकिल बरामदगी के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश देती रही लेकिन कहीं पता नहीं चल सका.
बाद में काफी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है. वहीं पूछताछ बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.