ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
28-Mar-2021 03:59 PM
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. राज्य की पुलिस के कंधों पर इस कानून को जमीन पर लागू करने की बड़ी जिम्मेदारी है. लेकिन इसके बावजूद भी बिहार के कई जिलों में शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहे हैं. दारु की तस्करी में कई पुलिसवालों भी पकडे गए, जिनके बलबूते शराब तस्करी का गोरख धंधा किया जाता था. शराब की तक्सरी में शामिल बिहार के 211 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. उनकी वर्दी उतर गई.
शराब तस्करों का साथ देने को लेकर विभाग ने कुल 211 पुलिसवालों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया, जिसमें पुलिस अफसर, पुलिसकर्मी, चौकीदार, होमगार्ड और सैप के जवान शामिल थे. इनके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई. विभागीय जांच संचालन के बाद इनको नौकरी से निकाल दिया गया. अब पुलिस विभाग ने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है.
बिहार पुलिस मुख्यालय के मद्य निषेध विभाग ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से शराब के मामलों को लेकर बर्खास्त किए गए पुलिस पदाधिकारियों, चौकीदारों समेच सभी जवानों के बारे में डिटेल खंगालने को कहा है. इन पुलिसवालों के बारे में विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है. पुलिस मुख्यालय ने इन सभी के बारे में जानकारी 6 अप्रैल 2021 तक मांगी है. मुख्यालय द्वारा इसे लेकर एक पत्र भी जारी किया गया है.
बिहार पुलिस मुख्यालय ने शराब मामले में बर्खास्त किए गए 211 पुलिसकर्मियों के घर का पता और मोबाइल नंबर भी मांगा है. पुलिस मुख्यालय के मद्य निषेध प्रभाग के आईजी ने सभी जिलों के एसपी, रेल एसपी और बिहार सैन्य पुलिस के कमांडेंट को पत्र लिखा है.





