Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025 : ऐतिहासिक मतदान के बाद चुनावी समर में बढ़ा सियासी तापमान, PM मोदी ने कहा - अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार Bihar Election 2025: संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं, फिर भी बिहार चुनाव में आजमा रहे किस्मत, कौन हैं BSP उम्मीदवार सुनील चौधरी? Bihar assembly election : 'खानदानी लुटेरे फिर से लूटने आए हैं, लालटेन डकैती का साधन', बिहार में दिखा सीएम योगी का अलग अंदाज़; कहा - जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं Delhi Airport : दिल्ली एयरपोर्ट से नहीं उड़ी फ्लाइट, यात्री करते रहे लंबा इंतजार; जानिए क्या रही वजह Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री के हेलीकाप्टर को लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, करना पड़ा लंबा इंतजार; जानिए क्या रही वजह? Bihar accident news : बिहार में दो दर्दनाक हादसे: चुनावी ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक और दो युवकों की मौत, मातम का माहौल
28-Apr-2022 12:31 PM
KHAGARIA : प्रेमी प्रेमिका के साथ भागकर शादी करने का मामला तो अब साधारण हो चूका है, लेकिन शादी के सालों बाद अपने बच्चों को छोड़कर भागना भी अब ट्रेंड बनता जा रहा है। ऐसा ही एक अजीबो गरीब मामला खगड़िया में सामने आया है। जहां शादी के 10 साल बाद तीन बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति का आरोप है कि महिला घर से नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई है। इसकी शिकायत पीड़ित पति ने सरपंच और मोरकाही पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस और पंच सदस्य के दबाव देने पर प्रेमी प्रेमिका के साथ थाना पंहुचा।
यह पूरा मामला मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव की का है। महिला माड़र गांव की रहने वाली है, जिसके 3 बेटे भी हैं। महिला की शादी 10 साल पहले माड़र गांव के रहने वाले बबलू कुमार से हुई थी। जबकि प्रेमी युवक चौथम थाना क्षेत्र के छोटी तेलौंछ पंचायत के राजपूत कैलाश सिंह का 30 वर्षी बेटा राजपूत समित कुमार है। प्रेमी समित कुमार भी शादीशुदा है। इसके भी दो बेटे हैं।
दरअसल, बीते 20 अप्रैल को प्रेमिका सब्जी खरीदने का बहाना बनाकर घर से बाहर गई थी। जिसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए प्रेमी के साथ गुजरात फरार हो गई। वहीं, पीड़ित पति ने देर रात पत्नी के घर वापस नहीं लौटने पर अपने संबंधी के घर खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी दौरान प्रेमी ने महिला के पति बबलू को फोन कर बताया कि हम दोनों भाग कर गुजरात आ गए हैं, और अब वापस माड़र नहीं आएंगे।
पीड़ित पति और परिवार के बुलाने पर प्रेमी-प्रेमिका मंगलवार की शाम मोरकाही थाना पहुंचे। जिसके बाद पीड़ित पति ने पंचायत में फैसला करने की बात रखी। पंच सदस्य ने महिला से प्रेमी की शादी करने की बात कही। जिसके बाद दोनों प्रेमी युगल ने अपनी शादी करने की इच्छा जताई। इस दौरान प्रेमी की पत्नी का फोन आया और शादी नहीं करने की बात कर फुट फुटकर रोने लगी। लेकिन प्रेमी पति ने अपनी पत्नी की एक नहीं सुनी।
जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी और प्रेमिका की स्थानीय दुर्गा मंदिर में देर रात शादी करवा दी। और दोनों को मोरकाही पुलिस के हवाले कर दिया। मोरकाही पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को प्रेमी के घर छोटी तैलौंछ पंचायत भेज दिया। मां को देख बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चे अपनी मां से छोड़कर नहीं जाने की दुहाई देते रहे, लेकिन महिला के दिल और दिमाग पर प्रेम इस कदर छाया रहा कि अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों के आंखो में आंसू तक नहीं देख पाई और अपने प्रेमी के साथ चली गई।

