बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
27-Jan-2020 01:36 PM
PATNA : बिहार के सरकारी अस्पतालों से अतिक्रमण जल्द ही हटाया जाएगा। पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों में अतिक्रमण को लेकर सुनवाई के दौरान आज सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई पर सरकार से एक रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है।
पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की खंडपीठ ने अस्पतालों के अतिक्रमण के मामले पर सुनवाई करते हुए कार्यवाई रिपोर्ट तलब की है। हाईकोर्ट इस मामले पर 2 हफ्ते बाद फिर से सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट ने सरकार को यह निर्देश दिया है कि वह अस्पतालों की जमीन को चिन्हित कर उसकी घेराबंदी कराने का काम करें।
बता दें कि PMCH सहित कई अस्पतालों में अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर रखा है. जिसे लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जिसपर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश ने अस्पतालों की जमीन को चिन्हित कर उसकी घेराबंदी करने को कहा है.