Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
29-Aug-2023 01:58 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही शराब की तस्करी करने वाले ही सुधरने का नाम ले रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए ये लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इस बार एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में छिपाकर शराब ले जाते पुलिस ने पकड़ा है। बगहा के धनहा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
पुलिस ने धनहा गौतम बुद्ध सेतु चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान इंडियन गैस सिलेंडर लोडेड ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। ट्रक के केबिन से 252 लीटर 9 सौ एमएल विदेशी शराब बरामद किया गया है। शराब के साथ ट्रक को जब्त किया गया है। वही पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। धनहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बगहा एसपी के दिशा निर्देश पर शराब और उसके कारीबरियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गैस सिलेंडर लोडेड ट्रक से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के ग्राम रामवन मलाही टोली निवासी चंद्रकिशोर सहनी के पुत्र हरेंद्र साहनी के रूप में हुई है। गिरफ्तार ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ट्रक मालिक की पहचान में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।


