मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
27-Jun-2023 10:16 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी है ऐसे में शराब पीना और बेचना यहां जुर्म है। इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। शराब की तस्करी के लिए तरह तरह का तरीका इजाद कर रहे है। कभी एम्बुलेंस में छिपाकर शराब बिहार में लाई जाती है तो कभी ताबूत और तहखाने में छिपाकर शराब की खेप पहुंचाई जाती है इस बार फलों का राजा आम को भी इन शराब तस्करों को नहीं छोड़ा।
आम का सिजन है इसलिए शराब तस्करों ने आम की आड़ में शराब की बड़ी खेप लेकर बिहार पहुंचे लेकिन वाहन जांच के दौरान शराब की यह खेप पकड़ी जाती है। लाखों रुपये बरामद शराब की कीमत बतायी जा रही है। मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग में एनएच-80 पर मंगलवार की शाम नौवागढ़ी बोचाही के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप भान से 62 कार्टून विदेशी शराब पुलिस ने जब्त किया है। जिसमें कुल 520.8 लीटर विदेशी शराब है।
आम के पेटी में छिपाकर शराब की बड़ी खेप को लाया गया था। इस दौरान पुलिस पर नजर पड़ते ही चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया। मुफ्फसिल थाने में मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर की ओर से पिकअप से भारी मात्रा में शराब तस्कर शराब लेकर आ रहे है।
जिसके बाद एसपी के निर्देश पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी आईपीएस परिचय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बोचाही के समीप वाहन चेकिंग शुरू की।. इसी दौरान एक पिकअप वैन का ड्राइवर पुलिस को देखते ही नौ दो ग्यारह हो गया। पिकअप वैन की तलाशी ली गयी तो उसने 62 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुआ।
जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। शराब तस्कर पिकअप वैन के नीचे में शराब रख उसके चारों ओर आम रखे हुए थे। आम की बीच विदेशी शराब की खेप को छिपाया गया था। एएसपी परिचय ने बताया की शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार पुलिस अभियान चला रही है । जिसका परिणाम है की आए दिन शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।