मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-May-2024 12:38 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सिरफिरे आशिक ने शादीशुदा महिला को पहले चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में महिला के शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही थी इसी बीच आरोपी ने महिला का श्राद्धकर्म किया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
दरअसल, पूरा मामला प्राणपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया लक्ष्मीपुर की है। बताया जा रहा है कि गांव का ही रहने वाला हलचल कुमार महिला शिक्षिका यशोदा देवी से एक तरफा प्यार करता था। आरोपी शख्स महिला शिक्षिका को अक्सर परेशान किया करता था और जब महिला ने उसके एकतरफा प्यार को ठुकरा दिया तो आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
दो दिन पहले आरोपी ने मौका देखकर महिला शिक्षिका की चाकू गोदकर हत्या कर दी और साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को जलाने की कोशिशी की। महिला का अधजला शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच आरोपी ने पुलिस को चुनौती देते हुए महिला को अपनी पत्नी बनाकर श्राद्धकर्म किया और बाद में पूरे वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। श्राद्धकर्म का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसको लेकर चर्चा तेज है।
उधर, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। कटिहार सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर तकनीकी साक्ष्य जुटा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पुलिस के संज्ञान में हैं और पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई कर रही हैं।