जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
01-Jun-2022 01:41 PM
VAISHALI : बिहार के वैशाली के लक्ष्मी नारायण यूनिवर्सिटी में पढने वाली कुछ छात्राएं एक सनकी से काफी परेशान है. सनकी छात्राओं के मोबाइल पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजता है. पहले तो यह मैसेज सिर्फ एक छात्र को आता था. लेकिन जब मोबाइल पर आ रहे गंदे मैसेज से परेशान छात्रा ने जब इसको लेकर शिकायत करने की बात की तो फिर मैसेज सभी छात्राओं को आने लगा. और तो और छात्राओं के साथ साथ शिक्षकों के मोबाइल पर ही आपत्तिजनक वीडियो और मर्डर की धमकी के संदेश आने लगे.
बताया जा रहा है कि सनकी को अंदर की भी खबर मिल जाती है. जिस वजह से जैसे ही एक्शन की बात हुई तो सनकी गुस्सा कर अन्य छात्रों और शिक्षकों को भी मैसेज आने लगा. इसके घटना के बाद कालेज प्रशासन और छात्रा परेशान है. मैसेज भेजने वाले सनकी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है.
मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में स्थित लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय के बीएड प्रभाग की सहायक प्रो. चंदना कुमारी ने मोबाइल पर अश्लील और गंदे मैसेज भेजे जाने को लेकर अज्ञात के विरुद्ध भगवानपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है. बताया जा रहा है दस माह से इस कालेज के एक छात्रा के मोबाइल पर गंदी मैसेज, वीडियो और हत्या कर दिए जाने का मैसेज आ रहा था. बाद में और भी छात्राओं को मैसेज आने लगा.