Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
06-Nov-2021 01:47 PM
SAMSTIPUR : समस्तीपुर में शराब पीने से 4 लोगों की मौत के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले के एसपी ने इस बात की पुष्टि की है कि मौके से शराब की बोतल बरामद हुई है. एसपी ने कहा है कि शराब की पार्टी हुई थी, इस बात की पुष्टि हो गई है. आर्मी के जवान ने शराब की बोतल लाई थी. एसपी ने कहा है कि शराब की बोतल लेकर आने वाले आर्मी जवान की भी मौत हो गई है. जानकारी जुटाने पर मालूम पड़ा है कि श्राद्ध के बाद शराब की पार्टी हुई, इसमें लोगों ने शराब पी और उसके बाद यह पूरी घटना घटी.
समस्तीपुर एसपी ने कहा है कि पुलिस इस मामले की आगे तहकीकात कर रही है. शराब की बोतल कहां से लाई गई और इस मामले में और क्या-क्या संभावनाएं हो सकती हैं. इसको पुलिस तलाश रही है. शुरुआती दौर में पुलिस के निचले अधिकारी शराब से मौत की बात को खारिज कर रहे थे, लेकिन अब समस्तीपुर जिले के एसपी ने इस बात की पुष्टि कर दी है.
बता दें कि आज सुबह समस्तीपुर जिले में जहरीली शराब पीने की वजह से चार लोगों की हुई मौत की खबर ने हड़कंप मचा दिया. मृतकों में एक सेना का जवान और एक बीएसएफ का एसआई भी शामिल है.
जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के रुपौली पंचायत में चार लोगों की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हो गई. इन सभी ने एक ही जगह से खरीद कर शराब पी थी. मरने वालों में चकसीमा निवासी सुरेंद्र राय का बेटा सेना का जवान मोहन कुमार (27), दीगल चकसीमा का बीएसएफ एसआई विनय कुमार सिंह (53), संग्रामपुर निवासी विश्वनाथ चौधरी के बेटे श्याम नंदन चौधरी (50) और रुपौली निवासी महेश्वर राय के बेटे वीरचंद्र राय (35) के नाम शामिल हैं.
वहीं, कई लोग बीमार भी बताये जा रहे हैं. बीमार लोगों में दीगल चकसीमा निवासी बेंगा राय, अभिलाख राय, सुमन कुमार, दीपक कुमार, कुंदन कुमार आदि के नाम शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोगों ने एक साथ एक दुकान से खरीद कर शराब पी थी. देर शाम शराब पीने के बाद रात में उनकी तबीयत खराब होने लगी. कुछ लोगों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी और आंख की रोशनी चली गई.