'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात
21-Nov-2021 07:08 PM
MOTIHARI: बिहार के पूर्वी चंपारण में साली औऱ जीजा की अवैध प्रेम कहानी की अंत बेहद खौफनाक रहा। इस अनैतिक प्रेम गाथा में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। आखिरी परिणाम ये रहा कि साली जेल पहुंच गयी है औऱ जीजा की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
लव, धोखा औऱ मर्डर
मामला पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या की जांच कर रही पुलिस ने सुलझाया है. राजेपुर थाना क्षेत्र के मोलानापुर गांव के पास पिछले सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया था. मोलानापुर गांव के कोठिया मन के पास ये शव मिला था. पुलिस की छानबीन में पता चला कि ये शव छोटेलाल नामक व्यक्ति का है जो मुजफ्फरपुर के मोरसंडी गांव का रहने वाला था. पुलिस की छानबीन में पता चला कि छोटेलाल की बड़ी साली मोलानापुर गांव में ब्याही गयी है औऱ जितेंद्र कुमार यादव उसका साढ़ू है।
स्थानीय लोगों से पूछताछ और अपने मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र कुमार यादव को तलाशना शुरू किया लेकिन वह नहीं मिला. इसके बाद उसी गांव के जिलाजीत राय और अर्जुन राय को गिरफ्तार कर लिया गया. उनसे पूछताछ हुई तो पुलिस को हत्या से संबंधित बेहद अहम सुराग हाथ लग गये.
जीजा-साली की प्रेम कहानी
दरअसल पुलिस को पता चला कि मोलानापुर गांव के जितेंद्र कुमार यादव का अपनी साली मोनिका से बेहद अंतरंग संबंध थे. मोनिका के ही पति छोटेलाल का शव मोलानापुर गांव के पास मिला था. जबकि मोनिका अपने गांव मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में मौजूद थी. मोतिहारी पुलिस ने मोतीपुर से मोनिका को गिरफ्तार कर लिया. उससे जब पूछताछ हुई तो सारी कहानी सामने आ गयी.
मोनिका ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले से ही उसका प्रेम संबंध अपने जीजा जितेंद्र कुमार यादव से चल रहा था. लेकिन चूंकि जितेंद्र उसकी बड़ी बहन का पति था इसलिए दोनों शादी नहीं कर सकते थे. इसी बीच मोनिका के घरवालों ने उसकी शादी मुजफ्फरपुर जिले के मोरसंडी गांव में छोटेलाल से कर दी।
लेकिन शादी के बाद भी मोनिका का अपने जीजा जितेंद्र से प्रेम संबंध बना रहा. जितेंद्र अपनी साली मोनिका को अपने साथ रखना चाहता था. इसी बीच मोनिका के पति छोटेलाल को मामले की भनक लगी. उसने अपनी पत्नी पर अंकुश लगाना शुरू किया।
मोनिका ने पुलिस को बताया कि जीजा से प्रेम संबंध में बाधक बन रहे पति को रास्ते से हमेशा के लिए हटाने की साजिश रची गयी. जीजा जितेंद्र कुमार यादव ने धोखे से मोनिका के पति औऱ अपने साढ़ू छोटेलाल यादव को मिलने के लिए अपने गांव पूर्वी चंपारण जिले के मोलनापुर गांव में बुलाया. वहीं, छोटेलाल यादव की हत्या कर दी गयी. शव को ठिकाने लगाने के लिए कोठिया मन के पास ले जाकर उसे फेंक दिया. पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए मोनिका को जेल भेज दिया है।