ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार की सड़कों पर दौड़ रही मौत: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की...

बिहार की सड़कों पर दौड़ रही मौत: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की गई जान, तीन बुरी तरह से घायल

13-Jul-2024 11:13 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवक की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। 


पहली घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला के पास एनएच 31 की है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के कसवा गांव निवासी सुरेश यादव का 22 वर्षीया बेटा मिथिलेश यादव के रूप में हुई।


मृतक के परिजनों ने बताया कि मिथिलेश अपने दोस्त अमन कुमार के साथ एक रिश्तेदार के घर जा रहा था, तभी जानीपुर ढाला के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही मिथिलेश यादव का मौत हो गया और अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया है जबकि ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। 


वहीं दूसरी घटना नयागांव थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 


मृतक की पहचान खगड़िया जिले चौथम थाना क्षेत्र के मलपा गांव निवासी नवीन चौरसिया का 21 वर्षीय बेटे पिंटू चौरसिया के रूप में हुई जबकि दोनों घायल की पहचान सनोज चौरसिया का 21 वर्षीय बेटे राहुल कुमार और नवीन कुमार शामिल है। दोनों घायल का इलाज बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मौत के बाद दोनों परिजनों के घर में कोहरा मचा हुआ है।