Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
05-Feb-2022 07:00 PM
PATNA: शराब पकड़ने में लगी बिहार पुलिस क्या वाकई दूसरे तमाम अपराध से आंखें मूंद चुकी है. बिहार के दरभंगा में हुए एक वाकये से तो ऐसा ही लग रहा है. दरभंगा जिले के एक प्रखंड कार्यालय के भवन से खिड़की, किवाड़, चौकठ के साथ साथ मुख्य द्वार पर लगाने के लिए लाया कई क्विंटल का ग्रिल भी चोर उठा कर ले गये. खबर इसलिए भी ज्यादा गंभीर है क्योंकि प्रखंड कार्यालय के भवन से ठीक सटे उसी कैंपस में थाना है, एसडीपीओ का दफ्तर औऱ एसडीओ का आवास है. पुलिस औऱ अधिकारियों की नाक के नीचे से प्रखंड कार्यालय का सारा सामान चोरी हो गया औऱ पूरा सिस्टम मुंह देखते रह गया.
कैसी लापरवाह है सुशासन की पुलिस
ये मामला दरभंगा के बिरौल का है. स्थानीय निवासी और वकील श्रवण कुमार चौधरी ने एक न्यूज चैनल को बताया कि बिरौल में एक ही परिसर में अनुमंडल कार्यालय, एसडीएम और एसडीपीओ का ऑफिस, उन दोनों पदाधिकारियों के आवास के साथ साथ प्रखंड औऱ अंचल का पुराना कार्यालय है. जहां एसडीएम और एसडीएम के हाउस गार्ड, बॉडीगार्ड सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहते हों वहां एसडीपीओ कार्यालय के पांच गज पर अवस्थित प्रखंड सह अंचल के पुराने कार्यालय से उपस्कर ही नहीं बल्कि भवन तोड़कर गेट, चौखट और ग्रिल तक की चोरी हो गई. पुलिस औऱ प्रशासन का पूरा अमला सोया रहा. उनके सामने से चोरी हो गयी यानि अब अनुमंडल पुलिस कार्यालय भी सुरक्षित नहीं है. जब सरकारी संपत्ति का ये हाल है तो आम लोगों के साथ क्या होगा इसे समझा जा सकता है.
अब पुलिस जांच करने में लगी
इस मामले में स्थानीय अधिवक्ता और न्याय मित्र कुमार गौरव ने थाने में आवेदन दिया है, जिसके बाद बिरौल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है. बिरौल थाने में केस संख्या 38/22 दर्ज किया गया है. पुलिस कह रही है कि सरकारी सम्पति की चोरी करने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वहीं, इस पूरे मामले में पदाधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है.