जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
29-Apr-2022 07:37 AM
PATNA : बिहार में पड़ रही है प्रचंड गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पछिया हवाओं का रुख बदला और पुरवा हवा की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पुरवा हवा की वजह से बिहार के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 4 डिग्री नीचे आ गया। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने जो अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक मई महीने से बिहार में प्री मानसून एक्टिव हो सकता है। 1 मई से इसके सक्रिय होने की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए बिहार के 16 जिलों में आंधी की संभावना जताई है। बिहार के उत्तरी हिस्से में सक्रिय चक्रवाती हवाओं की वजह और झारखंड और पश्चिम बंगाल तक जाने वाली टर्फ रेखा का असर है कि प्री मानसून के एक मई से बिहार के सभी हिस्से में बारिश का सिस्टम सक्रिय होगा।
इस दौरान पटना, गया, भोजपुर, सारण समेत 34 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात के आसार हैं। जिसके कारण दिन के साथ ही रात के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज होगी। उससे पहले 29 और 30 अप्रैल को पूर्व-पश्चिम चंपारण फरपुर, मधेपुरा, सहरसा सहित 16 जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने के आसार है।
राज्य में एक मई से प्री मानसून की शुरुआत होते ही पहले दिन 160 एमएम से अधिक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाओं और गर्मी से राहत मिलेगी। 2021 में प्री मानसून के दौरान बिहार के सभी जिलों में 261 एमएम बारिश हुई थी। राजधानी पटना में दिन में गर्मी से राहत 4 डिग्री गिरा पारा पटना में गुरुवार को सुबह आसमान पर बादल छाए रहे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25.9 डिग्री रिकार्ड किया गया है।