ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Smart City : नए साल में पटना को मिलेंगी चार बड़ी नागरिक सुविधाएं, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत Aadhaar Card Update Rules : नए साल 2025 से बदलेंगे आधार-पैन, बैंक और राशन के नियम; मोबाइल नंबर से लेकर गेहूं-चावल तक में बड़ा बदलाव chicken chili dispute : चिकन चिली खाने को लेकर विवाद, युवक को चाकू मार गंभीर रूप से किया घायल; दूसरा घायल JEEVIKA Didi : बिहार जीविका दीदियां चलाएंगी कंप्यूटर, सरकार ने नई जिम्मेदारी दी; जानें क्या करना होगा Bihar crime news : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में पटना रेफर BIHAR JOB : 2800+ पदों पर सरकारी नौकरी, 100 रुपये में ऑनलाइन फॉर्म भरें, सैलरी और योग्यता देखें Success Story: कुमार मंगलम बिड़ला ने पिता की मृत्यु के बाद संभाली कमान, हनुमान चालीसा और राम नाम से पाए साहस Building Construction Department : : भवन निर्माण विभाग की संपत्ति होगी नीलाम, कोर्ट ने दिया आदेश; समझिए आखिर क्यों आया ऐसा ऑडर Bihar New Year Security : नए साल पर पटना में सुरक्षा सख्त, बाइकर्स गैंग पर नजर; अटल पथ पर बैरिकेडिंग व मजिस्ट्रेट तैनात Patna ganja smuggling : पटना बना गांजा तस्करी का ट्रांजिट हब, उत्तर-पूर्व से दिल्ली सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, 1 करोड़ का माल जब्त

प्रचंड गर्मी के बाद बिहार में मौसम से मिली लोगों को राहत, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रचंड गर्मी के बाद बिहार में मौसम से मिली लोगों को राहत, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

22-Apr-2022 07:47 AM

PATNA : बिहार में पिछले दिनों प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे लोगों को अब राहत महसूस हो रही है। प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पछुआ हवाओं से आने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिली है और मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक बिहार में इसी तरह से गर्मी से राहत मिलती रहेगी। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज किया जा रहा है। उत्तर बिहार में आंधी पानी के बाद राज्य भर में पुरवा और दक्षिण पुरवा का प्रवाह बढ़ा है जिससे दक्षिण बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है जबकि उत्तर बिहार में मौसम साफ होने पर अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। 


मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में बारिश के साथ बारिश वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई और नवादा के लिये मौसम विभाग ने गरज के साथ आंशिक बारिया का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट है। इधर दक्षिण बिहार के औरंगाबाद और रोहतास में अधिकतम तापमान 40 के पार बना हुआ है। गुरुवार को रोहतास बिहार में सबसे गर्म रहा। रोहतास का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं औरंगाबाद में 41.7 और सारण में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में दक्षिण बिहार के अधिकतर शहरों के तापमान में आंशिक कमी आई है जबकि उत्तर बिहार के जिलों में मौसम मे सुधार के बाद पारा चढ़ा है। 


गुरुवार को सबसे कम अधिकतम तापमान 30.8 कटिहार में दर्ज किया गया। बक्सर में पारा 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावे पूर्वी चंपारण में 1.5 डिग्री इजाफे के साथ 34 डिग्री, पश्चिमी चंपारण में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.5 डिग्री, सीतामढ़ी में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.3 डिग्री, सुपौल में 1.4 डिग्री की बढोतरी के साथ 32.6 डिग्री, फारबिसगंज में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.4 डिग्री, कटिहार में 1.3 डिग्री साथ 30.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.8 डिग्री के साथ 32.8 डिग्री, सहरसा में 1.2 डिग्री के साथ 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्णिया में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.4 डिग्री दर्ज किया गया।