ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार में पुल गिरने की वजह सुनकर हैरान रह गए न‍ित‍िन गडकरी, जानिए...

बिहार में पुल गिरने की वजह सुनकर हैरान रह गए न‍ित‍िन गडकरी, जानिए क्या है मामला

10-May-2022 11:32 AM

BHAGALPUR: ब‍िहार के सुल्‍तानगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको सुनकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री न‍ित‍िन गडकरी हैरान रह गए हैं। अगुआनी घाट तक गंगा नदी पर सड़क पुल बन रहा था, जिसका एक हिस्सा 29 अप्रैल को आंधी के दौरान गिर गया था। इस मामले की जांच को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री न‍ित‍िन गडकरी को उनके सचिव ने बताया कि पूल तेज हवा और धुंध के कारण गिर गया था। यह सुनकर गडकरी चौंक गए। उन्होंने खुद इसकी जानकारी नई दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी है। 


नितिन गडकरी ने चौंकते हुए कहा कि हवा और धुंध की वजह से पुल कैसे गिर सकता है। गडकरी को इस जांच रिपोर्ट पर शक है। उन्होंने कहा कि एक आईएएस अधिकारी इस रिपोर्ट पर कैसे विश्‍वास कर सकता है। उनका मानना है कि पूल हवा से नहीं गिर सकता है, इसका कारण कुछ और होगा।


गौरतलब है कि बिहार में भागलपुर के सुल्तानगंज में सुल्तानगंज से अगुआनी घाट के बीच 3.160 किलोमीटर का सड़क पुल का निर्माण हो रहा है। बीते नौ मार्च 2015 से इसकी शुरुआत हुई थी। खगड़िया की ओर से 16 किलाेमीटर और सुल्तानगंज की ओर से चार किलाेमीटर लंबे एप्रोच राेड बनाया जा रहा है। पुल को 2019 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, 2022 आ जाने के बावजूद यह पुल नहीं बन पाया है।