ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / बिहार में पुलिसिंग को लेकर बड़ा बदलाव, अब दूसरी इकाइयों का भी रेंज...

बिहार में पुलिसिंग को लेकर बड़ा बदलाव, अब दूसरी इकाइयों का भी रेंज में होगा ऑफिस

12-Feb-2022 07:54 AM

PATNA : पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लेते हुए कई इकाइयों का विस्तार करने का फैसला लिया है. जिसके तहत स्पेशल स्पेशल ब्रांच और सीआईडी के बाद दूसरी इकाइयों के दफ्तर भी फील्ड में खोले जाएंगे. इसके लिए गृह विभाग ने संयुक्त भवन के निर्माण की स्वीकृति दे दी है.   


इस संबंध में भवन कैसा होगा इसकी डिजाइन भी तय कर ली गयी है. इस भवन को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बनाया जाएगा. जिससे इकाइयों के दफ्तर के लिए जगह की कमी बीच में न आए. फील्ड में कार्य करने वाले पुलिस इकाइयों के लिए रेंज स्तर पर संयुक्त भवन के निर्माण पर गृह विभाग ने अपनी मुहर लगा दी है. और अब जल्द ही इसपर काम शुरू होने वाला है. भवन का निर्माण रेंज वाले जिला मुख्यालय में होगा.


यह बहुमंजिला होने के साथ कई तरह की सुविधाओं से युक्त होगा. इस कार्य में एक भवन के निर्माण पर करीब 5 करोड़ रुपए की लागत आएगी. फील्ड में जिला पुलिस के अलावा दूसरी इकाइयों के पदाधिकारी और जवान भी काम करते हैं. और साथ ही इसमें विशेष शाखा और CID शामिल है.  इस पर ADG मुख्यालय जेएस गंगवार ने बताया कि रेंज स्तर पर संयुक्त भवन का निर्माण होगा. वहां फील्ड में मौजूद इकाइयों के कार्यालय एक छत के नीचे होंगे.