चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
23-Mar-2021 04:27 PM
PATNA : विधानसभा में आज की कार्यवाही हंगामे के नाम रही है. सदन में आज सरकार की तरफ से पेश किए गए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 के विरोध में आज विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी. शाम 4 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के विधायक एक बार फिर हंगामा करने लगे.
वेल में लगातार हंगामा कर रहे और रिपोर्टर स्टेबल को पटक रहे विपक्षी विधायकों पर नाराज विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मार्शल आउट करने का आदेश दिया. इसके बाद कई विधायकों को मास्टर बाहर लेकर आए. इससे नाराज आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दलों के विधायक विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के सामने धरने पर बैठ गए हैं. सदन की कार्यवाही शाम 4:30 बजे तक के लिए स्थगित की गई है. लेकिन कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष स्पीकर चेंबर के बाहर धरने पर बैठा है.
आरजेडी विधायकों का आरोप है कि मार्शल आर्ट के दौरान कई विधायकों को चोटें भी आई हैं. अब विधायक विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर लेट कर धरना दे रहे हैं. लगातार सरकार के ऊपर काला कानून लाए जाने का आरोप लगाते हुए विधेयक का विरोध कर रहे हैं.