Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
06-Feb-2024 08:04 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में अपराधी बेखौफ हो गये हैं और आए दिन अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के अंबेडकर चौक की है। जहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान को अपराधी ने निशाना बनाया है। एक शख्स ने ट्रैफिक पुलिस के जवान पर हमला बोला और चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया।
आनन फानन में स्थानीय लोगों सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में होमगार्ड जवान के डीएसपी गौतम कुमार ने बताया की जवान अंबेडकर चौक पर अपना ड्यूटी कर रहे थे तभी इसी दौरान उन्हें चाकू मारा गया। उन पर 5- 6 बार चाकू से हमला किया गया। इस दौरान लहूलुहान जवान ने हमलावर को पकड़ लिया और उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
युवक से पूछताछ की जा रही है। आरोपी का नाम अंकित कुमार बताया जा रहा है। वही घायल ट्रैफिक होमगार्ड जवान की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के रीगा गांव निवासी रामदेव शाह के पुत्र रामश्रेष्ठ शाह के रूप में की गई है। चाकू से हमला किये जाने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सीतामढ़ी में पुलिस पर जानलेवा हमला किये जाने से इलाके के लोग भी हैरान हैं। यह कहते दिखे कि जब पुलिस पर ही हमला हो रहा है तब आम जनता का क्या होगा?