ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बिहार : पुलिस की वर्दी में स्कॉर्पियो से आए, बकरियां चुरा कर ले...

बिहार : पुलिस की वर्दी में स्कॉर्पियो से आए, बकरियां चुरा कर ले गए

06-Dec-2022 08:15 PM

VAISHALI : बिहार में चोरी और डकैती की घटनाओं के बारे में आपने खूब खबरें पढ़ी होंगी। आज शाम ही समस्तीपुर में एक ज्वेलरी दुकान से एक करोड़ की लूट को अपराधियों ने अंजाम दिया लेकिन वैशाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो बेहद चौंकाने वाला है। मामला बकरियों की चोरी से जुड़ा हुआ है। हैरत की बात यह है कि बकरी चुराने वाले गैंग के सदस्य पुलिस की वर्दी पहन कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 


दरअसल वैशाली जिले के कई गांवों में इस वक्त लोग बकरी चोरी की वारदात से परेशान हैं। अलग-अलग दामों में बकरी चोर गिरोह सक्रिय है और वह अनोखे अंदाज में घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बकरी पालने वाले लोग इस गिरोह के निशाने पर हैं। खास बात यह है कि इस गिरोह के सदस्य पुलिस की वर्दी में गांव वालों के पास पहुंचते हैं उन्हें हड़काते हैं और फिर बकरी लेकर चलते बनते हैं। ताजा मामला बिदुपुर थाना इलाके के अमेर गांव का है, यहां रात के वक्त दो स्कॉर्पियो पर सवार होकर बकरी चोर गिरोह के सदस्य पहुंचे। पुलिस की वर्दी इन लोगों ने गांव वालों को हड़काया और शराब की तलाशी के बहाने बकरियां उठा कर वहां से निकल गए। 


जानकारी के मुताबिक अमेर गांव में इस बकरी चोर गिरोह ने 21 बकरियां चुरा ली। इन लुटेरों ने थाने के चौकीदार को भी नहीं बख्शा। चौकीदार कुंदन भगत के टोले में भी पुलिस की वर्दी में पहुंचे इन चोरों ने शराब की जांच के नाम पर दहशत फैलाया और फिर कुंदन समेत कई लोगों के यहां से बकरियां लेकर चलते बने। इस मामले में अब पीड़ित परिवारों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस भी इस बात को लेकर हैरत में है की वर्दी पहनकर बकरी चोरी करने वाला यह गिरोह आखिर कहां से वैशाली में सक्रिय हो गया। खास बात यह कि इस गिरोह के पास स्कॉर्पियो गाड़ी कैसे आई और अगर लुटेरे इतने हाईप्रोफाइल हैं तो यह बकरियां क्यों चुरा रहे हैं। फिलहाल शराबबंदी के नाम पर डरे हुए ग्रामीणों को इसका हर्जाना अपनी बकरी देकर चुकाना पड़ रहा है।