BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
24-May-2023 05:01 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। राज्य के अलग अलग जिलों में 24 घंटे के भीतर बदमाशों ने 6 लोगों की जान ले ली है।ऐसा कोई भी दिन नहीं है, जब बिहार के विभिन्न जिलों के हत्या की खबरे सामने नहीं आ रही है और हमेशा की तरह पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर अपना पल्ला झाड़ ले रही है।
दरअसल, बिहार में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हत्या की पहली घटना अरवल से सामने आई है, जहां ऑर्केस्ट्रा देखने गए बच्चे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चा स्टेज पर डांसर के साथ डांस कर रहा था, तभी उसे गोली मार दी। अपराधियों की गोली का शिकार हुआ बच्चा अपने मां-बाप का इक्लौता बेटा था। दूसरी तरफ गोपालगंज में संपत्ति के विवाद को लेकर बेटे ने ही अपनी मां की जान ले ली। भाई से संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अपनी मां के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई।
सीतामढ़ी के नानपुर में दुकान से सामान खरीदने गए एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान को किस कारण से गोली मारी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं समस्तीपुर के शिवजीनगर ओपी क्षेत्र में टीवी देख रहे 12 साल के किशोर को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपराधी बच्चे के पिता को तलाश कर रहे थे, जब वह नहीं मिला तो बेटे की जान ले ली। वहीं बेतिया में आम के बगीचे की रखवाली कर रहे शख्स की बदमाशों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। उधर, मुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद को लेकर भतीजे ने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया।