ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार में पुलिस के बाद अब विधायक भी पकड़वाने लगे शराब, सूचना पर...

बिहार में पुलिस के बाद अब विधायक भी पकड़वाने लगे शराब, सूचना पर पहुंची पुलिस तो शराब देख हो गई हैरान

07-Feb-2022 06:52 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR : बिहार में पुलिस और शिक्षकों के बाद अब विधायक भी शराब पकड़वाने लगे हैं। मामला इंटरसिटी एक्सप्रेंस में शराब बरामद होनेे से जुड़ा है। दरअसल, पीरपैंती के बीजेपी विधायक ललन पासवान साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की एसी कोच में अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ सफर कर रहे थे, इसी दौरान ट्रेन के शौचालय में दो लावारिस बैग मिलने की भनक उन्हें लगी।


फिर क्या था, बीजेपी विधायक ने तुरंत इसकी जानकारी मालदा डीआरएम और स्टेशन मास्टर को दी। इस बीच विधायक जी के साथ ट्रेन में मौजूद उनके सुरक्षा गार्डों ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब पाया। जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने कहलगांव स्टेशन पर शराब से भरे दोनों बैग को जब्त कर लिया। 


बीजेपी विधायक ललन पासवान ने बताया कि पीरपैंती स्टेशन पर साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच में अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ सवार हुए थे, तभी अचानक लोगों के चिल्लाने की आवाज आई। जब उन्होंने ट्रेन में सवार यात्रियों से पूछताछ की तो पता चला कि दो लोग शौचालय में बैग रखकर चले गये हैं। सुरक्षाकर्मियों द्वारा जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ।एमएलए ललन पासवान ने कहा कि उन्होंने शराब मिलने की सूचना मालदा मंडल के डीआरएम और पीरपैंती स्टेशन मास्टर को दे दी है।


ट्रेन ने सवार बीजेपी विधायक और अन्य यात्रियों ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ये तो अच्छा था कि लावारिस बैग में शराब की बोतलें थी अगर शराब की जगह विस्फोटक पदार्थ होता तो इसकी जिम्मेवारी कौन लेता। ऐसे में ट्रेनों में सुरक्षा का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।