Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
29-Jul-2020 05:53 PM
PATNA : कोरोना महामारी से जूझ रहे बिहार के लिए एक राहत की खबर है। 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना से केवल 4 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 273 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना टेस्ट की तादाद भी पहले से ज्यादा हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना जांच की संख्या 17794 है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बिहार में अब जांच का कुल आंकड़ा 5 लाख के ऊपर चला गया है। राज्य में अब तक 504629 लोगों की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1284 है जबकि रिकवरी रेट पहले से और कम हुआ है। राज्य में रिकवरी दर 66.43 फ़ीसदी है।
राज्य में अभी भी कोरोना के 15141 एक्टिव केस मौजूद हैं जबकि पटना में अब तक 7818 के सामने आ चुके हैं जिनमें से 3230 केस एक्टिव हैं। पटना के बाद सबसे ज्यादा एक्टिव के गया जिले में हैं। यहां 778 मरीज अभी भी कोरोना एक्टिव हैं।