Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला
30-Jul-2020 05:18 PM
PATNA : इसे 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना से 12 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार में अब तक के कुल 285 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो गई है। बुरी खबर यह है कि राज्य के अंदर रिकवरी रेशियो भी पहले से कम हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 29 जुलाई को रिकवरी रेशियो 66.43 फ़ीसदी था जो अब घटकर 65.98 फ़ीसदी हो गया है।
इतना ही नहीं राज्य के अंदर पिछले 24 घंटों में कोरोना टेस्ट के मामलों में भी कमी आई है। 29 जुलाई को राज्य में 17794 लोगों की कोरोना जांच की गई थी जो आज घटकर 16042 रह गया है। राज्य में अब तक 525430 लोगों की कोरोना टेस्ट हो चुकी है। राज्य के अंदर कोरोना के 16042 एक्टिव केस मौजूद हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अपने ही विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के तुरंत बाद ट्वीट करते हुए यह जानकारी साझा की है कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 20,000 से ज्यादा कोरोना की जांच की गई है। मंगल पांडे ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. राज्य में कोरोना जांच का आंकड़ा हुआ प्रतिदिन 20 हज़ार के पार I आज कुल 20,801 लोगों की हुई जांच, अभी तक कुल लगभग 5 लाख 26 हज़ार जांच हुए पूरे I
पिछले 24 घंटे के अंदर 1169 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं यह आंकड़ा 29 जुलाई से कम है। 29 जुलाई को 1284 मरीज स्वस्थ हुए थे। पटना में अब तक के कोरोना संक्रमण के 8229 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 4846 मरीज ठीक हो चुके हैं लेकिन अभी भी 3342 मरीज एक्टिव हैं।