Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
31-Jul-2020 05:58 PM
PATNA : पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार में अब तक कोरोना से मरने वालों की तादाद 298 पहुंच गई है। बिहार में कोरोना टेस्ट की रफ्तार पहले से बेहतर हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 22742 लोगों की कोरोना जांच की गई।
पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना वायरस 1977 मरीज ठीक हुए हैं जो 30 जुलाई के आंकड़ों से ज्यादा है। 30 जुलाई को महज 1169 मरीज ठीक हुए थे। राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेशियो फिलहाल 66 फ़ीसदी है। राज्य के अंदर अभी भी 17038 एक्टिव केस मौजूद हैं।
बिहार में अब तक 548172 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री मंडल पांडे ने आज पटना सिटी के कोविड-19 का निरीक्षण किया है जबकि प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत भागलपुर के दौरे पर थे। लगातार स्वास्थ्य महकमे में कार्य प्रणाली को बेहतर करने का प्रयास जारी है लेकिन टेस्ट की संख्या के साथ-साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बिहार में आज कोरोना के कुल 2986 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद आंकड़ा 50987 पहुंच गया है।