ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / बिहार में फिर बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में मिले 436...

बिहार में फिर बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में मिले 436 नये संक्रमित, एक की गई जान

13-Jul-2022 07:27 AM

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 436 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. इनमें सबसे अधिक पटना जिले में 192 नये कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें चार डॉक्टर भी शामिल हैं. नए कोरोना मामले के साथ राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2344 हुई. वहीं, पटना एम्स में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई. 


बीते 24 घंटे कुल 1,27,632 सैम्पलों की जांच हुई. इनमें 436 पॉज़िटिव मामले दर्ज किये गये हैं. वहीं, 361 मरीज स्वस्थ हुए हैं. राजधानी पटना में सबसे अधिक 192 संक्रमित मिले हैं. वहीं, भागलपुर में 41 मामले दर्ज किये गये. राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2344 हुई. जिसमें सबसे अधिक 1312 और भागलपुर में 179 सक्रिय मामले हैं.


पटना के अलावा भागलपुर में 41, खगड़िया में 22, सारण में 15, गया व पूर्णिया में 12-12, बेगूसराय में 11, बांका व मुजफ्फरपुर में 10-10, रोहतास में 9, सीवान और औरंगाबाद में 8 नये संक्रमित पाये गये. पीएमसीएच में एक दिन में कुल 806 संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच की गयी. इनमें 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. वहीं, पटना एम्स पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, और एनएमसीएच व प्राइवेट अस्पतालों को मिलाकर कुल नौ कोरोना मरीजों को भर्ती किया गया है.