ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पप्पू यादव ने किया फतुहा ऑक्सीजन प्लांट का दौरा, जरूरतमंद अस्पतालों को फ्री...

पप्पू यादव ने किया फतुहा ऑक्सीजन प्लांट का दौरा, जरूरतमंद अस्पतालों को फ्री मेडिकल ऑक्सीजन देगी जाप

17-Apr-2021 10:14 PM

PATNA : शहर के अस्पतालों में कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की कमी से निजात दिलाने के लिए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव लगातार कार्यरत हैं. शनिवार को वे फतुआ में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचेहैंनिरीक्षण के दौरान विशेष तौर पर मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की समीक्षा कीहैं


पप्पू यादव ने प्लांट के मालिक और मैनेजर से बातचीत और ऑक्सीजन की सप्लाई को बनाए रखने के लिए तेजी से कार्य करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने फैक्ट्रियों के ऑक्सीजन सप्लाई को कम करने का भी आग्रह किया। 


मीडिया से बात करते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि पटना के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की लगातार कमी हो रही है। जिन अस्पतालों को ऑक्सीजन की जरूरत होगी उनको हम फ्री में ऑक्सीजन देंगे। 


राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यदि बिहार सरकार समय रहते सारे इंतजाम करती तो आज इतनी भयावह स्थिति नहीं होती। आज एक साल से ज्यादा इस बीमारी को हो गए लेकिन अभी तक मेडिकल इंफ्रास्टरचर का निर्माण नहीं हुआ हैं।  अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। ऑक्सीजन के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू सहित कई लोग मौजूद थे।