ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार में पंखा चुरा कर ले गयी पुलिस: चोरी के बाद अकड़ भी...

बिहार में पंखा चुरा कर ले गयी पुलिस: चोरी के बाद अकड़ भी दिखायी, CCTV कैमरे से खुली पोल तो पंखा लौटाया

01-Oct-2022 04:54 PM

BHAGALAPUR: बिहार में सुशासन की पुलिस चोरो को रोकने के बजाय खुद चोरी करने लगी है. भागलपुर जिले में पुलिस एक घर के बाहर रखे पंखे को चुरा कर ले गयी. पंखे के मालिक ने जब पुलिस से अपना सामान मांगा तो वर्दीधारियों ने अकड़ दिखाया. लेकिन जब उन्हें सीसीटीवी कैमरे का वीडियो दिखाया गया तो अकड़ गायब हो गयी. सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा था कि पुलिस पंखा उठा कर ले जा रही है. उसके बाद पंखा लौटाया गया. अब पुलिस कह रही है कि चूंकि पंखा लावारिस पड़ा था इसलिए उठा कर ले आये।


भागलपुर जिले के ढ़ोलबज्जा थाने की पुलिस ने कारनामा किया. ढोलबज्जा बाजार में सुबोध कुमार नाम के व्यक्ति का घर है. उन्होंने घर के बाहर एख पैडस्टल पंखा रखा था. रात में पंखा वहीं था लेकिन सुबह देखा तो वह गायब था. सुबोध ने अपना पंखा गायब पाया तो आसपास के लोगों से पूछताछ की. किसी ने उसे ले जाने की बात नहीं स्वीकारी तो सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा गया।


सीसीटीवी में साफ दिखा कि पुलिस पंखे को उठाकर ले जा रही है. दरअसल ढोलबज्जा थाने की पुलिस रात में गश्त कर रही थी. सीसीटीवी कैमरे ने उनकी गतिविधि कैद कर लिया. उसमें साफ दिखा कि सुबोध कुमार के घर के आगे पुलिस की गश्ती गाडी रूक गयी. फिर उसमें से पुलिस वाले नीचे उतर कर सुबोध कुमार के घर के सामने पहुंचे. वहां से पंखा उठाया और अपने साथ गाड़ी में लेकर चलते बने।


चोरी के बाद सीनाजोरी

सीसीटीवी कैमरे में पुलिस की करतूत देखने के बाद पंखे के मालिक सुबोध कुमार ढोलबज्जा थाने गये. उन्होंने पुलिस से अपना पंखा वापस मांगा. थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने अकड़ दिखाते हुए कहा कि पंखा उनके पास नहीं है और सुबोध को डांट फटकार लगाकर वापस भेज दिया. इसके बाद सुबोध कुमार ने सोशल मीडिया पर पुलिस की चोरी का वीडियो वायरल कर दिया. फिर पुलिस की जमकर फजीहत हुई और स्थानीय पोग पुलिस को चोर बताने लगे।


मामले ने जब तूल पकडा तो ढोलबज्जा थाने की पुलिस की अकड़ खत्म हुई. पुलिस ने पंखे को वापस लौटाया. ढोलबज्जा थाने की पुलिस ने सफाई दिया कि देर रात गश्ती के दौरान उन्हें वह पंखा लावारिस हाल में पडा नजर आया. जिस घर के बाहर वह पंखा पड़ा था उसके दरवाजे को खटखटाया गया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. ऐसे में पुलिस उस पंखे को अपने साथ लेकर चली आयी. बाद में पंखे के मालिक का पता चला तो उसे लौटा दिया गया।


उधर पुलिस के दबाव में पंखा मालिक सुबोध कुमार के सुर भी बदल गये हैं. सुबोध कुमार ने कहा कि चोरी जैसी कोई बात नहीं है, पुलिस पंखा को सुरक्षित रखने के लिए उसे अपने साथ ले गयी थी, जो वापस मिल गया है. वहीं, नवगछिया पुलिस जिले के एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं. एसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.