जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
01-Jun-2022 12:01 PM
JAHANABAD : राजधानी पटना में मंगलवार की शाम को पटना सिटी के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों पूर्व विधायक के दो भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों मृतक बीजेपी के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के भाई थे. सिर्फ 35 दिनों के अंदर चितरंजन शर्मा के चार परिजनों को मौत के घाट उतार दिया गया है. बता दें बीते 26 अप्रैल को चितरंजन के चाचा अभिराम शर्मा की जहानाबाद और भतीजे दिनेश शर्मा को मसौढ़ी में मौत के घाट उतार दिया गया था.
वहीं दूसरी तरफ दो दिन पहले नीमा गांव की रेल पटरी पर संजय शर्मा के रिश्तेदार सुधीर शर्मा का शव मिला था. जिसके बाद संजय सिंह ग्रुप ने इसे मर्डर बताते हुए चितरंजन शर्मा ग्रुप पर हत्या का आरोप लगाया था. बता दें अब तक इस गैंगवार के कारण नीमा गांव में नौ लोगों की जान जा चुकी है.और राजधानी में हुई घटना को सुधीर की मौत का बदला बताया जा रहा है.
26 अप्रैल मंगलवार की सुबह जहानाबाद और पटना जिले का मसौढ़ी दोहरे हत्या से दहल उठा था. शहर के नामचीन स्वीट्स कारोबारी अभिराम शर्मा और उनके भतीजे दिनेश शर्मा को अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. अभिराम शर्मा को अपराधियों ने जहानाबाद स्थित उनके आवास पर गोली मारी थी. और उसी वक्त भतीजे को मसौढ़ी गांधी मैदान गेट के समीप गोलियों से भून डाला था. इस हत्या का जहानाबाद में अभिराम शर्मा के हत्यारों की तस्वीरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. इस हत्या की घटना को बड़े ही सोच समझ कर अंजाम दिया था. वहां घर की प्रत्यक्षदर्शी महिला सदस्य ने बताया कि दो अपराधी शादी का कार्ड देने के बहाने कमरे आए और सिर में गोली मारकर चलते बने.