मुजफ्फरपुर: ट्रेन में चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार; जेवरात बरामद मुंगेर में साइबर ठगों का खेल जारी, दो लोगों से 13 लाख रुपये की ठगी, साइबर थाने में केस दर्ज मुंगेर में शराब माफिया ने किया पुलिस टीम पर हमला, QRT के 3 जवान घायल, सरकारी राइफल छीने जाने की खबर मुंगेर में चलती कार में लगी भीषण आग, कूदकर दो भाईयों ने बचाई अपनी जान Bihar में शिक्षकों की नियुक्ति में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा: जाली दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाले 2912 टीचर पकड़े गये, अभी और मामले सामने आयेंगे छपरा में फ्लिपकार्ट के गोदाम से 2.36 लाख की चोरी, खिड़की का ग्रिल काटकर चोरों ने दिया घटना को अंजाम Success Story: कई बार असफल होने के बावजूद नहीं टूटे हौसले, जुनून ने बना दिया अधिकारी, दिलचस्प है IAS प्रियंका गोयल की सक्सेस स्टोरी Success Story: कई बार असफल होने के बावजूद नहीं टूटे हौसले, जुनून ने बना दिया अधिकारी, दिलचस्प है IAS प्रियंका गोयल की सक्सेस स्टोरी अरवल DM ने मधुश्रवां क्षेत्र का किया निरीक्षण, पर्यटन के विकास की संभावनाओं का किया आकलन CBSE KVS NVS Recruitment Exam 2026: CBSE ने जारी किया KVS–NVS भर्ती टियर-1 परीक्षा शेड्यूल, जानिए.. एग्जाम का डेट और टाइम
25-Feb-2021 07:34 AM
PATNA : राज के ढाई लाख के पंचायत और कचहरी के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने उनके बकाया भत्ते के भुगतान के लिए राशि जारी कर दी है। अगस्त 2020 से फरवरी 2021 तक के भत्ते का भुगतान अब संभव हो पाएगा। पंचायती राज विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी किया है और इसके लिए कुल 112 करोड़ रुपए कर दिए गए हैं।
आपको बता दें कि बिहार में 8386 पंचायतों की संख्या है। बिहार में पिछले 6 महीने से अधिक दिनों का प्रतिनिधियों का भत्ता बकाया है। कई जगह से लगातार शिकायतें आ रही थी कि अगस्त 2020 के पहले का भी भत्ता प्रतिनिधियों को नहीं मिला है। विभाग में अब इन शिकायतों के बाद निर्देश जारी किया है कि जल्द से जल्द पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता दिया जाए। पंचायत प्रतिनिधियों को भाता नहीं मिलने के पीछे कई जगहों पर सरपंच और उप सरपंच के बीच विवाद भी कारण रहा है। इन दोनों के हस्ताक्षर से ही राशि निकासी का प्रावधान है और जहां भी विवाद रहा है उसके कारण भत्ता मिलने में परेशानी हुई है।
बिहार में जिला परिषद अध्यक्ष को हर महीने भत्ते के तौर पर 12 हजार, जिला परिषद उपाध्यक्ष या प्रमुख को 10 हजार, प्रखंड उप प्रमुख को 5 हजार, जिला परिषद सदस्य मुखिया या सरपंच को ढाई हजार, उप मुखिया या उप सरपंच को 1200, पंचायत समिति सदस्य को 1000 और वार्ड सदस्य को या पंच को 500 रुपये भत्ते के तौर पर दिया जाता है।