मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
16-Jul-2024 02:06 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में मामूली बात पर एक चचेरे भाई ने भाई पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने घायल अवस्था में उठाकर उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना मनसुरचक थाना क्षेत्र के समसा गांव की है।
घायल की पहचान मनसूरचक थाना अंतर्गत वार्ड 8 समसा गांव निवासी गणेश मालाकार के 27 वर्षीय पुत्र मुनचुन मालाकार के रूप में हुई हैं। घायल के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम सगी भाभी द्वारा नन बैंकिंग से लिए ऋण को लेकर गणेश समझा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई।
विवाद को समाप्त करने को लेकर वह समसा चौक पर गया, तभी पहले से मौजूद चचेरे भाई से भिड़ गया और चाकू से गोद गोदकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का दो चार सौ रुपए बकाया है। जिस विवाद को लेकर पहले भी चाकू मारने की धमकी दी थी। वहीं घटना की सूचना पाकर थाने की पुलिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल युवक इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।