पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
29-Jan-2022 06:36 PM
PURNIA: रेलवे में नौकरी को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इसमें मजहब यानि धर्म का एंगल घुसा दिया है. बिहार में ओवैसी की पार्टी के विधायक औऱ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि रेलवे में हिन्दूत्व के एजेंटों को नौकरी में बहाल किया जा रहा है. छात्र इसका ही विरोध कर रहे हैं.
हिन्दूत्व के एजेंटों की बहाली
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष औऱ पूर्णिया के अमौर से विधायक अख्तरूल इमान ने रेलवे की नौकरी को लेकर बेहद विवादास्पद बयान दिया है। अख्तरूल इमान ने कहा है कि एक सोची समझी साजिश के तहत एक खास विचाराधारा के लोगों को नौकरी देने की कोशिश केंद्र सरकार कर रही है। साफ मामला ये है कि हिन्दूत्व के एजेंटों को नौकरी देने की कोशिश की जा रही है। फासिस्टों के हाथों में पूरे देश को देने की कोशिश की जा रही है। अख्तरूल इमान का कहना है कि छात्रों ने केंद्र सरकार की इसी कोशिश के खिलाफ आंदोलन किया है। उनकी पार्टी छात्रों के आंदोलन का पूरी तरह से समर्थन कर रही है।
विधायक अख्तरूल इमान के बयान के बाद बीजेपी नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आयी है. बीजेपी नेताओं ने कहा है कि औवेसी से लेकर उनकी पार्टी के नेता जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं. लोग उनकी मंशा समझते हैं इसलिए कोई भी छात्र उनके झांसे में आने वाला नहीं है.
हम आपको बता दें कि ओवैसी की पार्टी के विधायक औऱ प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान शुरू से ही विवादों में रहते आये हैं. पिछले साले बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन के मौके पर उन्होंने वंदे मातरम कहने से इंकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वे किसी सूरत में वंदे मातरम नहीं कहेंगे।
