ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार में ओमिक्रॉन की आहट से सरकार डरी, दुबई से पटना आये दो...

बिहार में ओमिक्रॉन की आहट से सरकार डरी, दुबई से पटना आये दो संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की जांच

06-Dec-2021 08:21 AM

PATNA : देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी के साथ बढ़े हैं. इस बीच बिहार में भी ओमिक्रॉन की आहट ने सरकार की नींद उड़ा कर रख दी है. दुबई से पटना आए दो संक्रमित और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की अब जांच कराई जाएगी. आपको बता दें कि रविवार को दुबई से 2 लोग पटना आए तो वह कोरोना संक्रमित पाए गए. दोनों पटना के नेहरू नगर इलाके के रहने वाले हैं. 


केंद्र सरकार ने विदेश से आए लोगों की मिली सूची के बारे में जानकारी दी है और इसके बाद शनिवार को इन दोनों का सैंपल लिया गया था. दोनों एक ही परिवार के रहने वाले हैं. इन दोनों में कोरोना वायरस लक्षण भी नजर नहीं आ रहा है, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. परिवार के अन्य सदस्यों का भी सैंपल लिया गया है लेकिन वह नेगेटिव पाए गये. अब दोनों संक्रमितों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है. इसमें 34 साल की एक महिला और 37 साल का एक पुरुष शामिल है.


स्वास्थ्य विभाग अब इन दोनों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करवाने की तैयारी में है. सिविल सर्जन कार्यालय की टीम ने संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच कराने का फैसला किया है. इन दोनों संक्रमित का सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए आईजीआईएमएस भेजा गया है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इन संक्रमितों में ओमिक्रोन वेरिएंट है या नहीं. दुबई से आने के बाद इन दोनों का दिल्ली एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस जांच किया गया था लेकिन दोनों नेगेटिव पाए गए थे. माना जा रहा है कि संक्रमण के शुरुआती दौर में रिपोर्ट नेगेटिव आई होगी लेकिन अब यह दोनों पॉजिटिव है.


रविवार को बिहार में कोरोना के मामलों में अचानक से तेजी देखने को मिली है. बिहार में रविवार को 6 नए मरीजों की पहचान की गई है. इनमें पटना के अंदर चार, अररिया में एक मरीज की पहचान की गई है. बिहार के 36 जिलों में कोई नया मरीज नहीं मिला है. हालांकि शनिवार को केवल पटना में 1 केस सामने आया था. शुक्रवार को कई नए मरीजों की पहचान नहीं हो पाई थी. लेकिन अचानक से रविवार को कोरोना संक्रमण के मामले में इजाफा हुआ है.