Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
08-Sep-2021 07:05 AM
PATNA : बिहार के नगर निकायों में काम करने वाले 30 हजार कर्मियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। पटना सहित राज्य भर के नगर निकायों में मंगलवार से निगम कर्मी और सफाई मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इस हड़ताल के बाद राजधानी पटना की सूरत बिगड़ गई है। पटना में हर तरफ कचरा फैला हुआ है। कचरा का उठाव नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी है। पटना में मंगलवार को हुई बारिश और सड़क पर फैले कचरे की वजह से लोगों को ज्यादा मुश्किलें उठानी पड़ रही है। पटना नगर निगम के तकरीबन 7000 कर्मी और सफाई मजदूर इस वक्त हड़ताल हैं। जिसके कारण निगम की तरफ से हर दिन किया जाने वाला डोर टू डोर कचरा उठा भी ठप हो गया है।
पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले निगम कर्मियों ने मंगलवार को प्रदर्शन भी किया। निगम के कार्यालयों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। नगर निगम मुख्यालय मौर्या लोक में हड़ताली कर्मियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इसके अलावा पाटलिपुत्र अंचल में हड़ताल पर गए कर्मियों ने ताला लगा दिया। थोड़ी देर बाद ही ताला तो खुल गया लेकिन कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ। यहां से एक भी वाहन सफाई के लिए नहीं निकल पाया। हड़ताल की वजह से सुपर शकर मशीन यार्ड से बाहर नहीं आ पाया।
बांकीपुर और नूतन राजधानी अंचल में डोर टू डोर वाहन जरूर निकला लेकिन कचरा नहीं उठा पाया। वाहन चालक आउटसोर्स पर हैं इसीलिए वाहन तो निकला लेकिन मजदूरों ने साथ नहीं दिया। कंकड़बाग अंचल कार्यालय के यार्ड में लगे करीब 100 वाहनों के पहिये से हवा निकाल दी गयी है। कुछ वाहनों को पंक्चर भी कर दिया गया। हड़ताल के कारण कुछ वाहनों को अन्य वार्डों में रात में ही भेजा गया था लेकिन इसकी सूचना मिलते ही हड़ताली कर्मियों ने वहां भी जाकर कचरा उठाने वाले वाहन के पहिये से हवा निकाल दी। 9 जेसीबी मशीन का फ्यूज निकाल दिया गया।