ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में नया सियासी समीकरण, वंचित समाज पार्टी विकल्प...

विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में नया सियासी समीकरण, वंचित समाज पार्टी विकल्प तैयार करने में जुटी

19-Mar-2020 09:10 AM

PATNA : बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए नया सियासी समीकरण खड़ा करने की कोशिश शुरू हो गई है. वंचित समाज पार्टी बिहार में नए विकल्प की तरफ पहल करती दिख रही है. वंचित समाज पार्टी से जुड़े नेताओं ने कह दिया है कि बिहार की राजनीति में अब सवर्णो के साथ वंचित समाज को जोड़कर आगे बढ़ने की दिशा में काम किया जाएगा.


वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन मंडल ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित मोहन सिंह और राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ अमरनाथ सिंह  की मौजूदगी में पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की है. इस बैठक में तय किया गया है कि बिहार में ऐसे दूसरे राजनीतिक दलों के साथ मिलकर एक ऐसा मोर्चा बनाया जाए जो ना तो एनडीए के साथ हो और ना ही महागठबंधन के.


वंचित समाज पार्टी का मानना है कि बिहार में राजनीतिक विकल्प कम होने की वजह से लोग उलझन में हैं. जनता को विकल्प नहीं होने के कारण विकास के मुद्दे को छोड़कर अन्य पहलुओं के साथ समझौता करना पड़ता है. राज्य के अंदर अभी भी पलायन की बड़ी समस्या मौजूद है और बिहार के किसान मजदूर और नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. पिछले तीन दशकों से बिहार में जितने भी शासन किया उसने कभी सामाजिक न्याय के नाम पर तो कभी सुशासन के नाम पर आम जनता के साथ छलावा किया है. वंचित समाज पार्टी के नेताओं ने तय किया है कि कोरोनावायरस का संकट जैसे ही कम होगा जमीनी स्तर पर जनता के साथ जुड़कर नए सियासी समीकरण के साथ उनकी पार्टी आगे बढ़ेगी.