बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
19-Feb-2022 10:12 AM
PATNA : पटना एयरपोर्ट के विकल्प के रूप में बिहटा में नए एयरपोर्ट के निर्माण में हो रहे देरी को लेकर बिहार सरकार ने केंद्रीय नगर विमानन मंत्रालय को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि पटना एयरपोर्ट के विकल्प के रूप में बिहटा में सिविल इनक्लेव एवं संयुक्त परिचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा 108 एकड़ भूमि में अब तक निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया गया है.
पटना एयरपोर्ट के विकल्प के रूप में बिहटा में नए एयरपोर्ट के निर्माण में हो रहे विलंब को लेकर राज्य सरकार ने केंद्रीय नगर विमानन मंत्रालय को पत्र भेजा है. बिहार ने पत्र में कहा गया है कि पटना एयरपोर्ट के विकल्प के रूप में बिहटा में सिविल इनक्लेव एवं संयुक्त परिचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा 108 एकड़ भूमि में अब तक निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया गया है. भारतीय विमान पत्तन प्राधिकारण के द्वारा पटना हवाई अड्डे को कुछ कारणों (रनवे की सीमित लंबाई आदि) से अपग्रेड करने के लिए बिहटा एयरपोर्ट को सिविल एयरपोर्ट बनाए जाने का अनुरोध प्राप्त होता रहा है.
उन्होंने कहा है कि सचिव नगर विमानन मंत्रालय के द्वारा पटना एयरपोर्ट के विकल्प के रूप में बिहटा या सारण के लिए राज्य सरकार से मंतव्य मांगा गया था। मंत्रिमंडल सचिवालय ने अक्टूबर, 2020 में स्पष्ट मंतव्य दिया था कि बिहटा में सिविल इनक्लेव का निर्माण एवं संयुक्त परिचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर निर्माण संबंधी कार्रवाई प्रारंभ की जाए।
इसके बाद नगर विमानन मंत्री, भारत सरकार द्वारा पटना एयरपोर्ट के विकल्प के रूप में बिहटा और सारण की उपयुक्ता पर मंतव्य मांगा गया। इसके बाद मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा अक्तूबर 2021 में यह सूचित किया गया कि पूर्व में भी बिहटा एयरपोर्ट को विकसित करने की स्पष्ट राय दी जा चुकी है। ऐसे में भारत सरकार से अनुरोध है कि बिहटा में सिविल इनक्लेव का निर्माण एवं संयुक्त परिचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा दी गई जमीन पर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।