ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में नशेड़ी बेटे की शर्मनाक करतूत: अपने ही पिता की बेरहमी से कर दी हत्या, शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो पीट-पीटकर ले ली जान

26-May-2023 03:42 PM

By First Bihar

KATIHAR: शराब पार्टी के लिए पैसा नहीं देने से नाराज एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली। आरोपी युवक अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था, जब पिता ने बीच बचाव किया तो उसने पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव की है।


मृतक की पहचान नवाबगंज गांव के रहने वाले 58 वर्षीय सुबोध सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबोध सिंह के 28 वर्षीय बेटे विद्यानंद सिंह को जुए और शराब की बुरी लत है। हाल ही में वह दुष्कर्म के एक मामले में जेल की हवा खाकर बाहर आया है। जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी पत्नी से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगता था। वारदात वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था।


आरोपी विद्यानंद पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। जब पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। घर की बहू को पिटता देख सुबोध सिंह बीच बचाव करने पहुंचे। जिसके बाद आरोपी ने लात-घूंसे से अपने पिता की ही पिटाई शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। परिजन घायल सुबोध सिंह को लेकर अस्पताल भागे लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।