बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
17-Mar-2024 06:27 PM
By First Bihar
MOTIHARI: पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे देश में सीएए लागू हो गया है हालांकि कुछ राज्यों में इसका विरोध भी हो रहा है। विपक्षी दलों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने सीएए का राजनीतिक लाभ लेने के लिए इसे लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया है। कई राज्यों ने इसे लागू नहीं करने की बात कही है वहीं अब एनडीए में शामिल नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी कह दिया है कि बिहार में सीएए लागू नहीं होगा।
दरअसल, दूसरी बार एमएलसी बनने के बाद जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर पहली बार मोतिहारी पहुंचे, जहां आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान उन्होंने दावा किया कि बिहार में न तो सीएए लागू होगा और ना ही एनआरसी ही लागू होने वाला है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही इसको लेकर एलान कर चुके हैं बिहार की 13 करोड़ जनता बिहारी हैं और न यहां एनआरसी की जरूरत है और ना ही सीएए की जरुरत है।
जेडीयू एमएलसी ने कहा कि नीतीश कुमार जबतक बिहार के मुख्यमंत्री हैं तबतक किसी को चिंता करने की जरुरत नहीं है हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह नागरिकता देने का कानून है और इसके जरीए किसी की नागरिकता नहीं ली जा सकती है। जो राजनीतिक दल लोगों को डरा रहे हैं और भयभीत कर रहे हैं कि इससे किसी की नागरिकता खत्म हो जाएगी, वो सीएए को लेकर गलतफहमी फैला रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नीतीश कुमार के रहते बिहार में ये कानून लागू नहीं होंगे।
बता दें कि इस कानून के लागू होने के बाद अब केंद्र की सरकार तीन देशों से शर्णार्थी बनकर इंडिया आए गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता दे सकेगी। सीएए के जरीए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समेत अन्य गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिलेगी। विशेष रूप से यह कानून उन लोगों पर लागू होगा जो 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत में रह रहे हैं।