बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का
03-Mar-2022 09:02 PM
PATNA : बिहार में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक अच्छी खबर है। मुखिया समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भत्ता दिए जाने को लेकर नीतीश सरकार में महत्वपूर्ण फैसला किया है। सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों के भत्ते के लिए 79 करोड़ से ज्यादा की राशि को स्वीकृति दी है। पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जल्द ही पंचायत और कचहरी प्रतिनिधियों के खाते में मासिक भत्ते की राशि चली जाएगी।
बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को भत्ता तय कर दिया गया है और अब उन्हें इसका लाभ मिलने लगेगा। जिन पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता तय किया गया है उनमें जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पंचायत समिति के प्रमुख, उप प्रमुख, सदस्य, ग्राम पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, सदस्य और ग्राम कचहरी के सरपंच के साथ-साथ उप सरपंच और पंच को मासिक भत्ता दिया जाता है। भत्ते को लेकर विभागीय स्तर पर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विभागीय मंत्री ने कहा है कि मुख्य कार्यपालक, जिला परिषद राशि की निकासी कर जिला परिषद पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के खातों में उसे ट्रांसफर करेंगे। संबंधित जिलों के पंचायती राज पदाधिकारी ग्राम कचहरी के सरपंचों और पंचों के बैंक खातों में राशि उपलब्ध कराएंगे। माना जा रहा है कि होली के पहले भत्ते का भुगतान कर दिया जाएगा।