ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / मुखिया चुनाव से पहले बड़ा फैसला, पुलिसवालों को दिया गया स्पेशल टास्क, जानिए...

मुखिया चुनाव से पहले बड़ा फैसला, पुलिसवालों को दिया गया स्पेशल टास्क, जानिए पूरा मामला

08-Mar-2021 08:17 PM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है. निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर आयोग ने बड़ा निर्णय लिया है. मुखिया चुनाव को देखते हुए सभी थानेदारों को स्पेशल टास्क सौंपा गया है. उन्हें कहा गया है कि मुखिया चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्षों को वैसे लोगों पर शिकंजा कसने को कहा गया है, जिनकी छवि ख़राब है, जो आपराधिक छवि और गुंडे-मवाली हैं. 


मुखिया चुनाव को लेकर  पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. पटना के सीनियर एसपी उपेंद्र शर्मा ने शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी थानेदारों को स्पेशल टास्क सौंपा है. उन्होंने गुंडों और बवालियों पर अभी से ही शिकंजा कसने के लिए कहा है. 


पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने अवैध हथियारों की बरामदगी और विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की हर हाल में गिरफ्तार करने को कहा है. एसएसपी ने कहा है कि हर हाल में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना होगा. इसके लिए निरोधात्मक कार्रवाई पर विशेष जोर दिया जाए. जिनसे शांतिभंग होने का खतरा हो, उनके खिलाफ पाबंद की कार्रवाई की जाए. साथ ही उनसे बांड भी भरवाया जाए. 


इधर दूसरी ओर इसी महीने के अंत में होली का भी त्यौहार है. होली को लेकर भी पटना पुलिस ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. होलिका दहन को लेकर भी पुलिस को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है. एसएसपी ने साफ कहा कि सभी थानेदार अपने-अपने इलाकों में किन-किन जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा, इसकी सूची तैयार कर लें.