ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

बिहार में मोदी की सेना के सामने सुस्त रहा राहुल गांधी का प्रचार, तेजस्वी अकेले उठा रहे इंडी एल्यांस का जिम्मा

बिहार में मोदी की सेना के सामने सुस्त रहा राहुल गांधी का प्रचार, तेजस्वी अकेले उठा रहे इंडी एल्यांस का जिम्मा

29-May-2024 11:12 AM

By First Bihar

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार बंद होने में दो दिन बचे हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के बड़े नेताओं की सभाएं लगभग खत्म ही माना जा रहा है। आज भाजपा के तरफ से राजनाथ सिंह बिहार आ रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस के तरफ से कोई बड़ा नेता बिहार नहीं आ रहा है। इसके बाद गुरुवार को आखिरी दिन भी किसी बड़े नेता के कार्यक्रम की अब तक कोई खबर नहीं है। ऐसे में अगर बीते कल तक के प्रचार को आधार बनाकर देखें तो बीजेपी के बड़े नेताओं ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के मुकाबले 6 गुना ज्यादा सभा और रैलियां की हैं।


दरअसल, गठबंधन के दूसरे दलों के कैंडिडेट के प्रचार में कांग्रेस का रिकॉर्ड और भी खराब है। जहां भाजपा के तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा लगभग -लगभग सभी टॉप लीडरशिप ने बिहार में 52 सभाएं की हैं। वहीं, कांग्रेस के तरफ से महज कुल 9 चुनावी जनसभा हुई है। जिसमें महज दो बार ही राहुल गांधी को बिहार की याद आई है। इनके और खड़गे के अलावा कांग्रेस ने किसी अन्य बड़े नेता ने बिहार के तरफ कदम तक नहीं रखें। 


वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव जमकर चुनावी जनसभा कर रहे हैं। तेजस्वी अबतक 200 से अधिक चुनावी जनसभा कर चुके हैं। तेजस्वी एक- एक दिन में तीन से चार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। वैसे में इस बार बिहार में महागठबंधन के तहत आरजेडी 23, कांग्रेस 9, वीआईपी 3, सीपीआई माले 3, सीपीआई 1 और सीपीएम 1 सीट लड़ रही है। 


उधर, एनडीए कैंप में बीजेपी ने सारे बड़े नेताओं को बिहार में खूब घुमाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बिहार में अब तक 52 सभाएं हो चुकी हैं। मोदी 25 मई को चुनाव में आठवीं बार बिहार आए और कुल 15 सभाएं की।


बहरहाल,ये सच है कि कांग्रेस बिहार में भाजपा से आधी सीट लड़ रही है लेकिन बिहार में कांग्रेस के प्रचार से राष्ट्रीय नेता जिस तरह से दूर चल रहे हैं, वो राज्य में पार्टी की गंभीरता का एक नमूना है। राजद और एक लेफ्ट पार्टी के लिए राहुल ने आखिरी दौर में एक-एक रैली की। तेजस्वी और मुकेश सहनी ही सबके उम्मीदवारों के लिए उड़ रहे हैं।