Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
04-May-2020 03:08 PM
PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. लॉकडाउन-2 में कोरोना पर नकेल कसी जा सकी है लेकिन इसके बावजूद भी बिहार में आंकड़ा रविवार को ही 500 पार हो गया. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. विभाग की ओर से 6 नए केस की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में यह आंकड़ा 523 हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को पहला अपडेट जारी किया गया है. प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मधुबनी जिले के झंझारपुर से 5 और पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी इलाके से एक मरीज मिला है. योगापट्टी के सनाचारी गांव में 19 साला का युवक कोरोना संक्रमित मिल है.

राज्य में कोविड-19 के केस सामने आ चुके हैं. जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी और सीतामढ़ी के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत कोरोना के कारण हुई है. इसमें से कुछ लोग कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पहले से ही पीड़ित थे. जिनका इलाज मुंबई में चल रहा था. बिहार में अब तक 124 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जो कि सभी पॉजिटिव केसों का लगभग एक चौथाई हिस्सा है.
बिहार के अंदर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है. पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से 227 नए केस सामने आये. इसी 7 दिनों में 68 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. बिहार में एक-एक कर अब 31 जिले कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए हैं.