ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी

Home / news / बिहार में मिले 12359 नए कोरोना मरीज, पटना में 2479 न्यू केस, भागलपुर...

बिहार में मिले 12359 नए कोरोना मरीज, पटना में 2479 न्यू केस, भागलपुर और गया में भी कहर जारी

24-Apr-2021 06:30 PM

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. राजधानी पटना में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पटना के अलावा गया, भागलपुर, औरंगाबाद, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में भी कोरोना का प्रकोप जारी है. शनिवार को सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 12 हजार 359 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है.


शनिवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12 हजार 359 नए मामलों की पुष्टि हुई है. राजधानी पटना में सर्वाधिक 2479 नए संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा गया में 745, भागलपुर में 695, औरंगाबाद में 676, सारण में 520 और बेगूसराय में 509 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं.


बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि शनिवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 1 हजार 428 सैंपल की कोरोना जांच की गई है. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में एक दिन में रिकार्ड 21 मरीजों की मौत हुई है. जिसमें सबसे ज्यादा पटना के रहने वाले एक दर्जन से जतदा लोगों की जान गई है. 


नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) के नोडल पदाधिकारी और एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल कुमार सिंह की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को एनएमसीएच में इलाज के दौरान कुल 21  लोगों की मौत हो गई. जिसमें सबसे ज्यादा पटना के रहने वाले 16 लोगों की जान गई.  18 वर्ष के युवा से लेकर 71 वर्ष तक के वृद्ध की मौत कोरोना से हुई है. आज कुल 46 नए मरीजों को भर्ती किया गया है.


news image


एनएमसीएच से शनिवार को 17 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए. गौरतलब हो कि पिछले 72 घंटे में एनएमसीएच में अब तक कुल 62 लोगों की मौत हो गई है. गुरूवार को 17, शुक्रवार को 24 और शनिवार को 21 लोगों की मौत कोरोना से हुई.