ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बिहार में मिले 24 घंटे में 28 नए कोरोना मरीज, एक की मौत,...

बिहार में मिले 24 घंटे में 28 नए कोरोना मरीज, एक की मौत, जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम

27-Dec-2021 07:46 AM

PATNA : देश में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं. राज्य में रविवार को 121 दिन के बाद 28 नए संक्रमित मिले. जहां सबसे ज्यादा पटना से 10 नये संक्रमित मिले. जिसमें से एक संक्रमित कतर से लौटा है. वह पटना सिटी के सुल्तानगंज इलाके से मिला है. दूसरी तरफ एम्स में रविवार को एक महिला की मौत हो गई. 


बता दें इससे पहले बिहार में 25 अगस्त को 31 नए मामले मिले थे. वहीं राज्य में दूसरी बार है जब नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20 के पार पहुंची है. और 12 दिसंबर को भी राज्य में 23 नए संक्रमित मिले थे, तब पटना में 13 नए मरीजों की पहचान हुई थी. 


पटना एम्स में पिछले 9 दिनों से एडमिट कोरोना संक्रमित 53 साल की सुषमा देवी की रविवार को आखिरकार मौत हो गई. पटना खगौल के सरारी के पास अग्रणी होम्स के अपार्टमेंट में रहने वाली महिला सुषमा देवी 17 तारीख को कोरोना से संक्रमित हुई थी. उसके बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. पटना एम्स के कोरोना नोडल ऑफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि एम्स में भर्ती मरीजों में पटना के दो, मुजफ्फरपुर और भोजपुर के एक एक कोरोना संक्रमित मरीजों का फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है. उन्होंने सभी लोगों से कोरोना गाईड लाइन का पालन करने की अपील भी की है.


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 1 लाख 34 हजार 279 सैंपल की कोरोना जांच की गई. इस दौरान राज्य में 11 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ भी हो गए. राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 98 हो गई है. इनमें सबसे अधिक 60 सक्रिय मरीज पटना में हैं. 15 दिसंबर को एक बुजुर्ग की मौत एम्स में हुई थी. राज्य में कोरोना से मौतों की कुल संख्या 12094 है.